होम, कार और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें
नई दिल्ली, जून 9 -- देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank, जिसका फुलफार्म हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन बैंक है, ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट (0.10%) तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 8 जून 2026 से लागू हो गई हैं। पिछले महीने केनरा बैंक ने भी सभी अवधियों की MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इस फैसले का असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन MCLR से जुड़े हुए हैं। ऐसे ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है या फिर लोन की अवधि लंबी हो सकती है। हालांकि, RBI के रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े लोन पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़ें- लोन न तो सस्ता होगा और न ही EMI कम होगी, रेपो रेट में कोई बदलाव नहींकिन-किन अवधि की दरों में बढ़ोतरी?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.