होन्हे में वज्रपात होने से मवेशी की मौत
रामगढ़, मई 30 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होन्हे गांव में शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात होने से एक मवेशी की मौत हो गई। जिससे मवेशी मालिक राजेश महतो पिता पुरन महतो के घर मायूसी छा गई। भुक्तभोगी राजेश महतो ने बताया कि गाय आठ महीने की गर्भवती थी और बहुत जल्द बच्चा देने वाली थी। मवेशी के मौत से भुक्तभोगी को लगभग 50 हजार का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी होते ही जेएलकेएम नेता रविकांत महतो स्थल पर पहुंचे और पशुपालन विभाग से संपर्क कर भुक्तभोगी को उचित मुआवजा देने की मांग किया। इधर पशुपालन विभाग के एआई वर्कर चितरंजन महतो और राममोहन महतो घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत मौके पर भुक्तभोगी राजेश महतो, निरंजन महतो, कौशल्या देवी, अंजू देवी, रीना देवी, हीरालाल महतो, मोतीलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.