होन्हेमोढा में श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भूमिपूजन
रामगढ़, अप्रैल 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होन्हेमोढ़ा पंचायत के होन्हे में गुरुवार को श्री श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भूमिपूजन सह ध्वजारोहण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन सह ध्वजारोहण किया गया। पुराहित जगनिवास पांडेय, अभिनाश पांडेय और ओमप्रकाश पांडेय ने भूमि पूजन कर ध्वजारोहण कार्य कराया । इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाए गए।. महायज्ञ 19 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शुरू होकर 23 अप्रैल को संपन्न होगा। भूमिपूजन कार्य के दौरान यज्ञ समिति अध्यक्ष भोला महतो, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव रीमा कुमारी, संरक्षक पारसनाथ महतो, राजेश कुमार, नागेश्वर महतो, सुबोध कुमार महतो, देवकी महतो सैनाथ महतो, मनोज कुमार, जगदीश महतो सहित गांव के दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे। .
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.