होन्हेमोढा के तीन विद्यालय में ड्रेस वितरण किया गया
रामगढ़, मई 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होन्हेमोढा पंचायत के तीन विद्यालयों में शुक्रवार को छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद मीडिया प्रतिनिधि सह पंसस रीमा कुमारी ने स्कूल के छात्रों को स्कूल ड्रेस वितरण की। होन्हेमोढा पंचायत के राजकीय उतक्रमित मध्य विद्यालय चैनपुर, प्राथमिक विद्यालय होन्हेमोढ़ा और नव प्राथमिक विद्यालय नवाडीह में छात्रों को स्कूल ड्रेस के साथ जुता और मोजा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरिता देवी, सुमित्रा देवी, संजीत कुमार, मुकेश कुमार, कुन्ती देवी, रेशमी देवी अनीता देवी उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.