नई दिल्ली, अगस्त 19 -- आज का मौसम कैसा रहेगा। IMD यानी भारत मौसम विभाग ने बुधवार 19 अगस्त के लिए पूर्वानुमान जारी क दिया है। विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भयंकर बारिश होने वाली है। साथ ही आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्य भीगने वाले हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में भी बारिश के आसार हैं।उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम IMD ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 19 से 21 अगस्त के बीच भयंकर बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तराखंड में 20 से 24 अगस्त, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब में 19 अगस्त, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 21 से 22 अगस्त के बीच, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 23 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 21-22 अगस्त, पश्चिम उत्तर प्रदेश में ...