नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मशहूर कॉमेडियन जिमी किमेल को आड़े हाथों लिया है। दरअसल जिमी किमेल ने हाल ही में वाइट हाउस के एक डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी से ठीक पहले एक विवादित जोक मारा था। अपने प्रोग्राम में उन्होंने मेलानिया ट्रंप को एक एक्सपेक्टेड विडो यानी होने वाली विधवा कहा था। गोलीबारी से पहले इस तरह के जोक पर वाइट हाउस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। खुद ट्रंप और मेलानिया ने इसकी आलोचना करते हुए जिमी किमेल के खिलाफ एक्शन की मांग की है। बता दें कि बीते शनिवार को वॉशिंगटन में हुए एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी में ट्रंप और मेलानिया बाल-बाल बच गए। वहीं किमेल ने यह टिप्पणी पिछले गुरुवार को की थी। अपने मोनोलॉग में किमेल ने खुद को कार्यक्रम का होस्ट बताया और एक हिस्से में फर्स्ट ल...