होने वाला है बड़ा ऐलान? आज मोदी सरकार की बैठक; सभी मंत्रियों से दिल्ली में रहने को कहा
नई दिल्ली, मई 21 -- भारत में तेल संकट की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में उनका पूरा मंत्री परिषद शामिल होगा। खबर है कि उन्होंने सभी मंत्रियों से दिल्ली में रहने के लिए कहा है। हाल ही में पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर गए थे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दौरान कैबिनेट विस्तार समेत कई अन्य मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं। फिलहाल, बैठक के एजेंडा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस साल मंत्री परिषद की पहली बैठक होगी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम 4 रुपये बढ़ने के बाद आज LPG सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.