सहारनपुर, मार्च 29 -- गंगोह। श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल 99.5 प्रतिशत रहा है। अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अपने वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर हर्षित पाल, गोरी ,व यथार्थ को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जंग बहादुर अग्रवाल द्वारा नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। उप प्रबंधक रमेश चंद्र गर्ग व प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने भैया बहिनों को पुरस्कृत कर अपना शुभाशीष दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक मेंघगोपाल ने सभी बच्चों को निरंतर प्रगति करते रहने की प्रेरणा दी। संचालन आचार्य मंजु व रीता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.