बोकारो, अप्रैल 29 -- होनहार छात्र-छात्रा को किया सम्मानित गोमिया। प्रखंड के बैंक मोड़ स्थित गुणावत एकेडमी में मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र एलविन एक्का और छात्रा कवलजीत कौर को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में शिक्षकों की उपस्थिति में दोनों सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक नितीन कुमार ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। शिक्षक सूरज कुमार, बिनोद प्रजापति व त्रिलोचन प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।15. बैंक मोड़ गोमिया में सम्मानित करते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...