होनहार छात्रों को स्मृति चिन्ह व शील्ड देकर किया सम्मानित
अमरोहा, मार्च 31 -- अमरोहा। कंपोजिट स्कूल हसनपुर कटिया में सोमवार को वार्षिकोत्सव/नवारंभ उत्सव और बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ अमरोहा सोनू कुमार व विशिष्ट अतिथि डीसी प्रशिक्षण प्रशांत कुमार एवं एससी एसटी शिक्षक संघ अमरोहा के जिलाध्यक्ष करतार सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने व संचालन विद्यालय प्रधानाध्यापक रूप सिंह भारती ने किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को अतिथियों ने शील्ड एवं परीक्षाफल देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभाग करने वाले सभी होनहारों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष दीपा कुमारी, चौधरी विजय सिंह, यामीन सैफी समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.