सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने रविवार की छुटटी जिले के होनहार छात्रों के साथ बिताई। रविवार को डीसी ने अपने आवासीय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर इंटर के तीनों संकाय में टॉपर हुए छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीसी ने छात्रों की पढ़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि जिले में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लाईब्रेरी बनाइ जा रही है जहां हर तरह की पुस्तक एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों पर विशेष फोकस रखने की अपील की। इधर डीसी से सम्मान पाकर छात्र भी काफी उत्साहित दिखे। सभी ने जिला प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...