बोकारो, अप्रैल 19 -- दामोदा। सीबीएसई दसवीं की वार्षिक परीक्षा में पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा की छात्रा आरती प्रजापति द्वारा 93 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉपर होने पर चंद्रपुरा की पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता ने सम्मानित किया। पूर्व प्रमुख छात्रा के दुग्दा पटना गैरेज स्थित आवास पहुंचकर सम्मानित किया। कहा कि आरती ने विद्यालय के साथ साथ पूरे दुग्दा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐसे में यह आगे की पढ़ाई करे अगर कभी भी कोई भी आवश्य्कता पड़ेगी तो सदैव खड़ा रहूंगी। उमेश प्रजापति, मनोज ठाकुर, एनायत करीम आदि थे। यह भी पढ़ें- आरती चौधरी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में किया प्रथम स्थान प्राप्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...