होनहार क्रिकेटर लक्ष्य को आयुक्त ने किया सम्मानित
गोंडा, अगस्त 4 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के होनहार युवा क्रिकेटर लक्ष्य राय चन्दानी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक राजेश कुमार यादव, कोच व अन्य लोग रहे। शहर के वयोवृद्ध भाजपा नेता और पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी के पौत्र 17 वर्षीय लक्ष्य राय चन्दानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रघुकुल विद्यापीठ से प्राप्त की। उनके प्रथम क्रिकेट कोच सुरेन्द्र कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सीखीं। लक्ष्य वर्तमान में भारत अंडर-19 टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.