पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र में मनासिक रोग विभाग की काउंसलर और मनोविज्ञानी डा. पल्लवी ने होनहारों में मानसिक रूप से मजबूती पर जोर दिया। डा. पल्लवी ने करियर चयन की प्रक्रिया में पांच प्रमुख चरणों में समझाया। बताया कि सबसे पहले आत्म विश्लेषण से रुचियों, शक्तियों और कमजोरियों को समझना चाहिए। फिर करियर विकल्पों और पाठ्यक्रमों और तीसरे चरण में स्पष्ट और प्राप्त किए जा सकने वाले लक्ष्य तय करने तथा चौथे चरण में सही पाठ्यक्रम और कौशल विकसित करने पर जोर दिया जाए। अंत में लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास और सही मार्ग पर आगे बढ़ने का तरीका हो। तनाव प्रबंधन, पढ़ाई व समय का नियोजन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। नशे से दूर रहने, भ्रम और हताशा से बाहर निकलने, चिंता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.