पीलीभीत, अप्रैल 29 -- मझोला। एसके पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता के जरिए आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार किया गया। प्रबंधक जगजीत सिंह, प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने आत्मविश्वास और अनुशासन के बारे में विचार भी रखे। लक्ष्मण सिंह, विशाल मौर्या, इरम खान, अनस खान, हरीश कुमार, मनोमय देव, पुष्कर सिंह खैरा, ओम प्रकाश, दीवान सिंह, विजय चंद की निगरानी में वैश्विक गरीबी पर तेज फैशन का प्रभाव विषया पर होनहार बच्चों ने विचार रखे। निर्णायक के तौर पर सौरव भट्ट एवं सीके सिंह रहे। गुरलीन कौर, रवरोज कौर और हरगुन कौर पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। तमन्ना फातिमा, निदा फातिमा, लोनिका सक्सेना व किरतप्रीत कौर ने पुरस्कार भी झटके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.