बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। जिले के होनहारों ने त्याग और संयम की बदौलत यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में ऊंची उड़ान भरी। जिले की टॉपटेन सूची में शामिल मेधावियों ने कहा कि 'कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है' इसी मंत्र को आधार बनाया। दोस्तों व सोशल मीडिया, यूट्यूब, फेसबुक आदि से बनाए रखी। मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। पूरे साल समय सारिणी बनाकर उसी के अनुसार तैयारी की। मेधावियों ने कहा कि देश-दुनिया के समाचार सुनते रहे, पर सीमित समय रखा। टापर्स ने कहा कि इजराइल-लेबनान और अमेरिका ईरान युद्ध सिर्फ वर्चस्व के लिए लड़ा जा रहा है। इसमें उन देशों की आम जनता मारी जा रही है। यह भी पढ़ें- UK Board Results 2026: प्रधान मैडम ने पास की हाईस्कूल परीक्षा, बेटे से ज्यादा अंक लाईं साथ ही भारत सहित तमाम देश भी महंगाई सहित तमाम समस्याएं झेलने को वि...