पीलीभीत, अप्रैल 28 -- जहानाबाद। संवाददाता हुमा खान पब्लिक नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं और 10वीं में अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक उबैद खान व कॉलेज की संचालिका हुमा खान ने राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके कवि जगन्नाथ चक्रवर्ती का स्वागत किया। कोतवाली में महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक हिना सैनी ने महिला कांस्टेबल वैशाली सैनी तथा आरक्षी अवधेश यादव के साथ कॉलेज में इंटर के छात्र वंश कुमार, छात्रा मुस्कान के प्रथम आने पर सम्मानित किया। नरेंद्र कुमार गंगवार एसबीआई शाखा प्रबंधक आलोक रंजन, संजीव मोहन अग्रवाल, आनंद मोहन को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शीशपाल, शिक्षक योगेंद्र कुमार आदि रहे। कॉलेज के प्रबंधक उबेद खान और हुमा खान ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...