बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में जिले के होनहार युवाओं को मिली सफलता जनपद के लिए गौरव का विषय है। अभिजीत और अनुपम की सफलता जिले में शिक्षा और मेहनत की संस्कृति को और मजबूती प्रदान करेगी। श्री गोप जगन्नाथ वर्मा के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर व ग्राम मुबारकपुर स्थित सुरेंद्र वर्मा के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ उपस्थित होकर अभिजीत वर्मा नंदन एवं अनुपम वर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय वर्मा बबलू, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, फिरोज मिर्जा, हिमांशु पाठक, सुरेश चंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...