होदा को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
मोतिहारी, सितम्बर 3 -- आदापुर, एक संवाददाता। नवाचारी और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने वाले आदापुर के शिक्षक मो. नुरुल होदा का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए राज्य के टॉप-10 शिक्षकों में किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कटिहार के विप्लव कुमार को मिलेगा राज्य का सर्वोच्च सम्मानशिक्षक जीवन की शुरुआत मो. नुरुल होदा ने वर्ष 2003 में आदापुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में शिक्षामित्र के रूप में अपने शिक्षक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नियोजित शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और आगे चलकर विशिष्ट शिक्षक बने। शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण और मेहनत के बल पर उन्होंने बीपीएससी की पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.