गिरडीह, अप्रैल 30 -- गांडेय। गांडेय प्रखंडके धोबिया मोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बगल में स्थित वन विभाग के द्वारा निर्मित धन्वंतरि होड़ोपैथी ईको पार्क वर्तमान समय में लोगों को खूब लुभा रहा है। औषधीय पौधों से सजे हुए इस पार्क को देखने के लिए प्रतिदिन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। यह पार्क मनोरंजन के साधन के साथ - साथ विलुप्त होती पारंपरिक चिकित्सा पद्धति 'होड़ोपैथी' को पुनर्जीवित करने की एक अनूठी पहल भी कर रहा है। बता दें कि वन, जलवायु एवं परिवर्तन विभाग के द्वारा लगभग 15 एकड़ की जमीन में लगभग 4 करोड़ की लागत से उक्त पार्क का निर्माण किया गया है। पार्क में अश्वगंधा, गिलोय, कालमेघ, शतावरी, उड़हुल, प्रतिबद्ध पगांरा, काली हल्दी, हल्दी, वैजन्ती, वन अदरक, आम, गोभी, गुंजा रती, विधारा, राम तुलसी, कृष्णा तुलसी, अंतमूल सहित लगभग 12...