फरीदाबाद, अगस्त 7 -- पलवल, अजित कुमार। हसनपुर चौक के फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पलवल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।कोसीकलां की अग्रवाल कॉलोनी निवासी नकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जेबीएम कंपनी में वेल्डर है। उसका छोटा भाई दीपक और भाई का दोस्त कृष्णकांत भी जेबीएम कंपनी, बंचारी में नौकरी करते थे। छह अगस्त की शाम करीब 7 बजे तीनों ड्यूटी खत्म कर अलग-अलग बाइक पर सवार हो घर लौट रहे थे। नकुल अपनी बाइक से पीछे चल रहा था, जबकि दीपक और कृष्णकांत एक बाइक पर आगे जा रहे थे। कृष्णकांत बाइक चला रहा था और दीपक पीछे बैठा था। शिकायत के...