मेरठ, मार्च 12 -- रोहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लाहौरगढ़ स्थित एक हॉट मिक्स प्लांट से चोर सात छोटे मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पनवाड़ी थाना दौराला निवासी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात लाहौरगढ़ स्थित हॉट मिक्स प्लांट पर लगी मशीनों से चोर सात छोटे मोटर चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.