रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा के होटवासी स्थित नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकली यह यात्रा मंदिर परिसर से चलकर होटवासी नदी तट पर पहुंची, जहां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने विधिवत कलश में जल भरा। इसके पश्चात कलश यात्रा मंडा स्थल से होते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटी। वाराणसी से पधारे पंडित ललन प्रसाद तिवारी के सान्निध्य में पुरोहितों ने फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। अनुष्ठान में कपिल देव सिंह, सुशील कुमार देव और शिव सागर साहू सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को जलाधिवास, चार फरवरी को अन्नाधिवास और पांच फरवरी को देव स्नान, नगर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.