रांची, फरवरी 1 -- रांची। धुर्वा के होटवासी में सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय मंदिर सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। वाराणसी के पुरोहितों के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में 3 से 5 फरवरी तक विभिन्न अधिवास व नगर परिक्रमा होगी, जबकि 6 फरवरी को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर कमेटी के राजदेव साहू, सुशील कुमार देव, प्रेम शंकर प्रेमी सहित अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...