रांची, सितम्बर 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रविवार को जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर लगाया का आयोजन किया गया। झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश और सदस्य सचिव रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायायुक्त व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) अनिल कुमार मिश्रा-1 तथा डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा उपस्थित थे। जेल अदालत में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए केंद्रीय कारा में बंद 15 बंदियों ने आवेदन दिया था। सुनवाई के बाद चार बंदियों को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- जेल अदालत में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी इस दौरान बंदियों को नालसा और झालसा ...