चतरा, जून 6 -- चतरा, प्रतिनिधि। बाजार में मिलने वाला हर खाद्य पदार्थ सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है।' खुले में बिकने वाले खाने पर धूल, गर्द, कीड़े-मकोड़े और मक्खियों के बैठने से भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो जाता है। आजकल होटल, रेस्टोरेंट और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन क्या वहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। स्ट्रीट फूड जैसे गोलगप्पा, चाट, जूस और फास्ट फूड की दुकानों पर स्वच्छता की स्थिति बेहद चिंताजनक है। दूषित पानी और बर्तनों की खराबी के कारण ये सीधे तौर पर बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मिलावट डेयरी उत्पादों जैसे पनीर, छेना, खोवा, दूध, तेल और मिठाइयों में देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- दूध-मसालों में जहर का घोल, मुनाफे के चक्कर में जिंदगी का नहीं कोई मोल सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिक...