गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा। सोमवार को विभिन्न होटलों में छापेमारी के बाद बरामद नाबालिग युगल जोड़ियों को मंगलवार शाम उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उसके साथ ही दो जोड़ियों के परिवार के सहमति के बाद थाना गेट पर ही शादी करा दी गई। हालांकि पुलिस के समक्ष चार युगल जोड़ियों ने शादी करने की सहमति जतायी थी। पुलिस ने इस शर्त पर उक्त चारों जोड़ियों को छोड़ा था। उनमें दो जोड़ी ने थाना गेट पर ही शादी रचा ली। वहीं दो जोड़ी काली मंदिर में शादी रचाने की बात कह फरार हो गए। वहीं पुलिस शहर के तीन होटल के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि नाबालिगों को उनके परिजनों से लिखित आवेदन लेकर उन्हें सौंप दिया गया है। होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.