पटना, मार्च 12 -- शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित राजाबाजार के एक होटल से दो लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में होटल के मैनेजर ने शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि मंत्रा होटल, राजा बाजार में मैनेजर के पद पर कार्यरत राबिज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 6 मार्च की रात करीब 10:02 बजे होटल में रखे दो लाख रुपये कैश चोरी कर एक युवक फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा नंबर 105 में कैद हो गई है। आवेदन के अनुसार, पैसा लेकर भागे बदमाश की पहचान नक्की कुमार के रूप में हुई है, जो दानापुर के इमली तल का निवासी है। हालांकि इस मामले में छह दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल शास्त्री नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...