होटल से दो नाबालिग बहनें पकड़ी गईं, एक युवक गिरफ्तार
पटना, जुलाई 15 -- न्यू करबिगहिया के बंटी की हत्या के बाद पुलिस पटना जंक्शन के आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से छापेमारी कर रही है। मंगलवार की रात पुलिस ने करबिगहिया स्थित एक होटल से दो नाबालिग बहनों को पकड़ा। उनके साथ एक युवक भी गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सिलसिले में छापेमारी की गई। जक्कनपुर पुलिस ने बताया कि एक होटल में मंगलवार की रात छापेमारी की गई, जहां से दो नाबालिग बहनों को पकड़ा गया है। उनके साथ एक युवक भी था। गिरफ्त में आया युवक पटना में ही रहकर पढ़ाई करता है। वह नाबालिग बहनों के साथ होटल में आया हुआ था। इधर कोतवाली पुलिस ने भी मंगलवार की रात पटना जंक्शन के आसपास के होटलों में छापेमारी की। एक होटल के कमरे प्रेमी और प्रेमिका थे। पुलिस ने प्रेमिका के भाई को बुलाकर उसे सौंप द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.