आगरा, अप्रैल 27 -- न्यू आगरा अबुलउलाह की दरगाह के समीप हाइवे स्थित होटल सिटी इन में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। होटल के कमरे से उठते धुंए को देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद की। आग से शीशे चटक कर टूट गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रिसेप्शनिस्ट दीक्षा ने बताया कि घटना करीब ढाई बजे की है। होटल कॉम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित है। 10 कमरे हैं। कमरा नंबर 211 में तेज आवाज हुई। धुआं उठने लगा। एक कर्मचारी सूझबूझ का परिचय देते हुए बत्ती कट की। होटल से धुआं उठता देख मार्केट के दुकानदार अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप लेती चली गई। आग की तीव्रता के चलते होटल के कमरे की खिड़कियों के बाहर लगे शीशे चटक कर टूटने लगे। अंदर रखा सामान बेड,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.