आगरा, अप्रैल 17 -- होटल सरोवर पोर्टिकों ने चतुर्थ रजत भाकरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में होटल सरोवर पोर्टिको ने होटल ताज कन्वेंशन को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। होटल सरोवर पोर्टिको के नंद किशोर को नाबाद 132 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीसा के मैदान पर सुबह टॉस होटल सरोवर पोर्टिको ने जीता और उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल ताज कन्वेंशन ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल सरोवर पोर्टिको ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। होटल ताज कन्वेंशन के जतिन राजावत को 61 रन की पारी के लिए सर्वश्रेष्ठ...