सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने ओयो होटल के संचालक से मारपीट की। विरोध करने पर होटल संचालक पर ईट से हमला कर सिर फोड दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम का दबंगों ने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है। कमलापुर पुलिस को तहरीर देकर नरायनपुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उनके ओयो होटल कोठी ढाबा में लखनऊ के खदरा निवासी आकाश मिश्रा, लखनऊ के हसनगंज निवासी नीरज शुक्ला और कमलापुर स्टेशन रोड निवासी अलोक मिश्रा आकर कमरा बुक करा कर रुके थे। तीनों युवक कमरे के बाहर बालकनी में खड़े होकर शराब पीने लगे। शराब पीने का विरोध करने पर युवकों ने होटल संचालक से गालीगलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने गालीगलौज करत...