होटल संचालक पर ट्रक चालक-उपचालक को बंधक बनाने का आरोप
देवघर, मई 26 -- देवघर। प्रतिनिधि नगर के जैन मंदिर रोड अवस्थित एक होटल संचालक पर राजस्थान निवासी ट्रक चालक को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से बच रही है। घटना को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी ट्रक चालक दीपक कुमार फर्नीचर लदा ट्रक लेकर देवघर पहुंचा था। बताया जाता है कि जैन मंदिर रोड अवस्थित एक होटल में फर्नीचर आपूर्ति की जानी थी। सामान उतारने के दौरान कुछ फर्नीचर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उसी बात को लेकर होटल संचालक और ट्रक चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि क्षतिग्रस्त सामान लेने से होटल संचालक ने इंकार कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। ट्रक चालक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.