गाजीपुर, मार्च 2 -- गाजीपुर। शहर के महिला डिग्री कॉलेज के पास संचालित एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट में केबिन बनाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने के मामले में शनिवार की देर शाम पुलिस ने संचालक विशाल पांडेय समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला था कि रेस्टोरेंट में भीतर अलग-अलग केबिन बनाकर युगलों को बिना पहचान पत्र लिए और बिना किसी विधिक औपचारिकता के ठहरने की अनुमति दी जाती है। इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। सार्वजनिक स्थल का उपयोग इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों के लिए किया जाना दंडनीय अपराध है। मुकदमा दर्ज कर होटल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.