होटल संचालक ने विवाद में दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर की थी युवक की हत्या
रुडकी, मई 20 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में होटल संचालक और उसके चार दोस्त गिरफ्तार किए हैं। होटल संचालक ने विवाद के चलते दोस्तों के साथ मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने पांचों के पास से हत्या में प्रयुक्त कार, डंडा, मृतक का मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बुधवार को एसपी देहात कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 17 मई को भगवानपुर क्षेत्र के बहबलपुर से लव्वा गांव की तरफ जाने वाले मार्ग किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.