हमीरपुर, मार्च 16 -- बिवांर। कपड़े में गंदा पानी उलीचे जाने का विरोध करने पर दलित वृद्ध की होटल संचालक ने अपने पुत्र के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के लोदीपुर गांव के मुखिया वर्मा ने थाना तहरीर देते हुए बताया कि सुबह 10:00 बजे करीब साइकिल में गैस सिलेंडर को रखे हुए नया बस स्टैंड से घर जा रहा था। बस स्टॉप के होटल संचालक ने डिब्बा से उसके ऊपर पानी फेंक दिया। जिससे उसके कपड़े खराब हो गए। मना करने पर होटल संचालक ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। उसके पुत्र ने उसको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पत्नी के साथ आए मुखिया वर्मा ने पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.