होटल संचालक को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
औरंगाबाद, मार्च 16 -- रफीगंज प्रखंड के चातर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक निजी होटल में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रखंड अग्निशमनालय रफीगंज की टीम ने होटल संचालक को आग से बचाव और आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी। इस दौरान अग्निकर्मी नीरज कुमार, सुषमा कुमारी और बंटी कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि होटल में रसोई गैस, बिजली के उपकरण और ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत आस-पास के लोगों को सूचित करें और गैस सिलेंडर तथा बिजली के मुख्य स्विच को बंद कर दें। साथ ही बालू, पानी या अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पाया जा सकता है। अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.