खगडि़या, जून 9 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 पुरानी बस स्टैंड स्थित विमल होटल सह विवाह भवन में सोमवार को हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में होटल संचालक विकास कुमार के आवेदन पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। इस संदर्भ में महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में इंग्लिश टोला, महेशखूंट निवासी अंगद कुमार और शिवम कुमार तथा कन्हैया टोला, महेशखूंट निवासी मिस्टर कुमार और बाबू साहब को आरोपित किया गया है। आवेदन के अनुसार, चारों आरोपी एक लड़की को लेकर होटल पहुंचे और कमरा मांगने लगे। यह भी पढ़ें- महेशखूंट में होटल संचालक से बदमाशों ने लूटे 50 हजार नकदी संचालक द्वारा होटल में रूम नहीं दिए जाने पर पह...