मेरठ, मई 11 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत हो गई। बुबकपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस के अनुसार जानी थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी 25 वर्षीय अंकुर चिकारा पुत्र बिट्टू उर्फ अमित सरधना थाना क्षेत्र में नानू गंगनहर पुल के पास स्थित निर्वाणा होटल किराए पर लेकर संचालित करता था। सोमवार रात वह किसी काम से मेरठ गया था। देर रात बाइक से वापस होटल लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबुकपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल कंकरखेड़ा स्थित ...