नवादा, अप्रैल 29 -- नवादा शहर से अपराधियों ने एक होटल संचालक को सोमवार की रात कोर्ट के समीप से अगवा कर लिया। नगर थाने की पुलिस टीम ने 12 घंटे के भीतर होटल संचालक को मंगलवार को घायलावस्था में नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर इलाके से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया है। होटल संचालक 63 वर्षीय अखिलेश कुमार राजेन्द्र नगर के रहने वाले बताये जाते हैं। वह कोर्ट के समीप स्थित टाउन ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक हैं। उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिलेश कुमार का अपराधियों ने सोमवार को उनके टाउन ढाबा रेस्टोरेंट से रंगदारी के लिए अपहरण कर लिया था। गिरफ्तार आरोपित कमलेश कुमार नगर थाना क्षेत्र के नेहालुचक के स्व. लक्ष्मण कुमार का बेटा बताया जाता है। पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियो नंबर जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.