मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी, हिप्र.। रोइन क्लब स्थित ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय कक्ष में डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की शााम अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें शहर को जाम से मुक्ति दिलाने व ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए गहन मंथन किया गया। डीएम ने निर्देश दिया गया कि ऑटो चालक संघ के साथ बैठक कर जाम से मुक्ति के संबंध में निर्णय लिया जाए। साथ ही नगर निगम अपने स्तर से भी इसके लिए विकल्प की तालाश करें। मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध अभियान चलाने व विधि व्यवस्था को ले विशेष छापामारी दल के गठन का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग युवाओं में बड़ा भटकाव ला रहा है। इसके रोकथाम के लिए कारगर उपाय किए जाएं। आम लोगों से फीडबैक लेकर वैसे स्थान को चिन्हित करते हुए वहां लगातार छापेमारी करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.