देहरादून, मार्च 22 -- कार बेचने, होटल व्यवसाय और वाहन किराये पर लेने के झांसे मे चमोली जिले के व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ शनिवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चमोली जिले के देवाल निवासी विवेक चंद्र मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुरोड पटेलनगर निवासी सजल कुमार ने उनके साथ ठगी की है। सजल ने कार उन्हें बेचने का झांसा देकर उनसे लगभग 3.53 लाख रुपये लिए। इसके अलावा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सीतापुर में होटल शुरू करने के नाम पर 2.50 लाख रुपये भी लिए। वहीं, आरोपी ने उनकी अर्टिगा कार किराये पर ली थी, जिसका 1.34 लाख रुपये किराया नहीं दिया और वाहन में करीब 30 हजार रुपये की टूट-फूट भी कर दी। विवेक के अनुसार कुल 7.64 लाख रुपये की देनदारी में से आरोपी ने अब तक केवल 1....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.