होटल विवाद में महिला ने खुद को किया बंद
कानपुर, मई 20 -- कानपुर, संवाददाता। हरवंश मोहाल में एक होटल को लेकर चल रहे विवाद ने पुलिस के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी कर दी जब एक पक्ष की महिला मंगलवार रात को जबरन होटल में घुस गई। साथ ही खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास करती रही। हालांकि 24 घंटे बाद भी बुधवार रात तक पुलिस महिला को कमरे से बाहर नहीं निकाल सकी। एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि जमीन के मालिक ने दूसरे पक्ष से बिल्डर एग्रीमेंट किया था। जिसमें होटल बनने के बाद दोनों होटल के आधे-आधे हिस्से के मालिक होंगे। कुछ दिन होटल चलने के बाद उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद मामला न्यायालय में चला गया। एक पक्ष मामले में स्टे की बात कह रहा है जबकि दूसरा स्टे खारिज होने की बात कह रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी बातचीत चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.