पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन के तहत पूर्णिया शहर में करीब 6850 उपभोक्ताओं का निर्बाध 24 घंटे गैस की सप्लाई हो रही है। दर्जनों की संख्या में इंडस्ट्री और कॉमर्शियल उपभोक्ता भी हैं। इसमें उद्योग के अलावा होटल और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। गैस की किल्लत के बावजूद होटल रेस्टोरेंट खुले हुए हैं। पूर्णिया में गैस को लेकर होटल संचालकों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी जारी है। डीएसओ रविशंकर उरांव ने बताया कि पूर्णिया में होटल रेस्टोरेंट की ओर से एलपीजी की किल्लत को लेकर कोई शिकायत नहीं की गयी है। होटल और रेस्टोरेंट भी खुले हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...