होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को दिए खाद्य सुरक्षा के सख्त दिशा-निर्देश
रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन, उत्तराखंड की ओर से होटल व रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के एक होटल में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम में होटल स्वामियों, प्रबंधकों, शेफ और सहयोगी स्टाफ सहित करीब 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत ने कहा कि "सुरक्षित आहार-स्वास्थ्य का आधार" है। उन्होंने गुणवत्तायुक्त व पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, एफएसएसएआई की भूमिका, लाइसेंस की अनिवार्यता, खाद्य पदार्थों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.