दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का सीधा असर घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पड़ा है। एलपीजी की किल्लत से रेस्टोरेंट और होटल व्यवसाय पर गहरा असर पड़ने लगा है। गैस संकट के और ज्यादा गहराने की आशंका को देखते हुए मूर्ति बनाने वाले कुम्हारों ने होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के लिए मिट्टी के बड़े-बड़े चूल्हे बनाने शुरू कर दिये हैं। वे मोबिल वाले बड़े ड्रम को चूल्हे का रूप दे रहे हैं। इसकी कीमत 3500 से लेकर 5000 तक बता रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक अपने व्यवसाय को बचाने और चलाने के लिए उन्हें चूल्हा बनाने का ऑर्डर दे रहे हैं। शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगभग ठप है। इस वजह से कई होटल संचालकों ने अपने मेनू में कटौती भी कर ली है। उनका कहना है कि हमारे जो परमानेंट स्टाफ हैं उन्हें तनख्वाह तो देना ही पड़ेगा। इस ...