पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने का मेदिनीनगर सिटी समेत पलामू जिले के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों का संकट बढ़ने लगा है। सप्ताह भर का बैकअप रखने वाले बड़े होटल-रेस्टोरेंट संचालक का कारोबार अभी प्रभावित नहीं हुआ है परंतु मध्यम व छोटे दर्जे के होटल-रेस्टोरेंट में असर शुरू हो गया है। किल्लत लंबा खींचने में ग्राहकों की परेशानी भी बढ़ेगी। मेदिनीनगर सिटी के मशहूर जैनश्री होटल में ज्यादा इंधन खपत वाले खाद्य पदार्थ यथा तावा रोटी आदि आयटम की कटौती शुरू कर दी गई है। मुख्य बाजार में मिठाई और नाश्ते का मारवाड़ी स्वीट्स नामक होटल संचालित करने वाले सुनील शर्मा ने बताया कि कामर्शियल गैस की आपूर्ति बंद हो गई है। ब्लैक मार्केट में घरेलु गैस 1800 रुपये तक पहुंच गया है। इसके कारण कचौड़ी, समोसा, प्याजी आदि बनाने का काम र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.