लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ होटल गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन ने नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क में की गई पांच गुना वृद्धि का विरोध किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि खाड़ी युद्ध के कारण व्यावसायिक सिलेंडरों की किल्लत से पहले ही व्यापार ठप हो रहा है, ऐसे में यह आर्थिक बोझ पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकटकाल में मिलजुल कर काम करने के सुझाव के विपरीत नगर निगम का यह कदम खेदजनक है। एसोसिएशन ने महापौर और नगर आयुक्त से इस वृद्धि को तत्काल वापस लेने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...