हरिद्वार, मार्च 19 -- हरिद्वार में एलपीजी संकट ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं होने के कारण शहर के करीब 700 रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं और होटल कारोबार भी करीब आधा रह गया है। हरिद्वार में 1500 छोटे-बड़े होटल और रेस्टोरेंट हैं। लेकिन, इन दिनों स्थिति इतनी गंभीर है कि अधिकांश छोटे होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अफसरों के अनुसार, जब तक सरकार से नई एसओपी जारी नहीं होती, तब तक होटल-रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी। गैस की किल्लत और बंदी के कारण होटल कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। यात्रियों की संख्या तेजी से घटी है और होटल खाली होने लगे हैं। जिन होटलों में रेस्टोरेंट सुविधा बंद हो गई है, वहां ठहरने वाले यात्रियों की संख्या भी घट गई है। होटल कार...