होटल रेनेसां सहित कई में मिला अवैध निर्माण, छत पर स्काई बार, लीज की ग्रीन बेल्ट में बनाया बेसमेंट
लखनऊ, जून 30 -- गोमती नगर स्थित होटल रेनेंसा में एलडीए व अग्निशमन विभाग के ज्वाइंट निरीक्षण में गंभीर अनियमित्ताएं पाई गई हैं। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार 16वें तल पर जहां छत दर्शाई गई थी, वहां स्काई बार संचालित मिला। इसके अलावा होटल प्रबंधन को लीज पर आवंटित की गई ग्रीन बेल्ट की जमीन के नीचे अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण पाया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत के समक्ष मंगलवार को इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तो उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल नोटिस जारी करके कार्रवाई करने के निर्देश दिये। एलडीए के पारिजात सभागार में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अतुल कुमार व मुख्य अभियंता मानवेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.